दिल्ली में सुबह धूप, दिन में छाएंगे बादल

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में बादल छाने और धूल भरी आंधियां चलने की आशंका जताई है।

दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकली, लेकिन दिन में बादलों का डेरा होगा और धूल भरी आंधियां भी चल सकती हैं।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 51 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

राजधानी में सोमवार का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम क्रमश: 37.1 डिग्री सेल्सियस और 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493