लॉस एंजेलिस, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। एक ओर जहां ‘एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन’ को सिनेमाघरों में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं खुदरा व्यापारियों ने प्रंशसकों को इस साल के अंत में फिल्म के विस्तृत संस्करण के साथ इसे डीवीडी और ब्ल्यूरे संस्करण में जारी करने की बात कही है।
स्कारलेट जोहानसन, रॉबर्ट डाउनी जूनियर और मार्क रफैलो अभिनीत फिल्म भारत में 24 अप्रैल को प्रदर्शित हुई थी। यह शुक्रवार को अमेरिकी सिनेमाघरों में उतरेगी।
वेबसाइट ‘टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, ऑनलाइन रिटेलर अमेजन ने शुक्रवार को ईमेल के जरिए फिल्म का विस्तृत संस्करण जारी करने घोषणा की।
ईमेल में लिखा गया, “‘एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन’ विस्तृत संस्करण और वैकल्पिक समापन के साथ डीवीडी और ब्ल्यू रे में प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध है।’
अभी डीवीडी की रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसके साल के अंत से पहले जारी होने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath