वाशिंगटन, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी दो मई को श्रीलंका जाएंगे। श्रीलंका की यह उनकी पहली यात्रा होगी।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, कोलंबो में केरी सरकारी नेताओं, नागरिक समाज के सदस्यों और देश के विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
बयान के मुताबिक, वह श्रीलंका के अधिक शांतिपूर्ण, स्थाई और समृद्ध भविष्य के लिए अमेरिकी सहयोग की पेशकश करेंगे।
साल 2005 के बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री द्वारा श्रीलंका की यह पहली यात्रा होगी।
केरी तीन मई से केन्या के दौरे पर होंगे और उसके बाद वह पांच मई को जिबूती जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath