काठमांडू, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भीषण जलजले के बाद अब नेपाल की राजधानी काठमांडू में ईंधन की कमी की समस्या आने वाली है।
काठमांडू, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भीषण जलजले के बाद अब नेपाल की राजधानी काठमांडू में ईंधन की कमी की समस्या आने वाली है।
ईंधन का भंडार कम होने के कारण यहां के गैस स्टेशनों पर गाड़ियों और ट्रकों की लंबी कतारें लगी हैं।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि गैस स्टेशनों का भी भंडार खत्म हो जाएगा, तब स्थिति क्या होगी।
भीषण भूकंप के तीन दिनों बाद भी नेपाल में बैंक बंद हैं। यद्यपि एटीएम कार्यरत हैं लेकिन उनमें नकदी की आपूर्ति नहीं की गई है।
काठमांडू में मोबाइल नेटवर्क हालांकि काम करने लगा है लेकिन यहां पर नेटवर्क आउटेज और अत्यधिक भार की शिकायतें आम हैं।
काठमांडू में बिजली की आपूर्ति सीमित रुप से हो रही है। ज्यादातर घर और दफ्तर जनरेटर पर आश्रित हैं।
dharmpath.com dharmpath