पटना, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह धूप निकली। पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए. क़े सेन ने बताया, “पटना का बुधवार को अधिकतम तामपान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। झारखंड के ऊपर चक्रवात बना हुआ है, जिससे बिहार में नमी की मात्रा बढ़ गई है। इस स्थिति में पूरे बिहार में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।”
गया का बुधवार का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 22.8 डिग्री और पूर्णिया का 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का मंगलवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, गया का 36 डिग्री तथा पूर्णिया का 32.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 11.70 मिलीमीटर और पटना में 3.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath