नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह धूप भरी है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आज (बुधवार)आसमान मुख्य तौर पर साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 66 फीसदी आद्र्रता थी।
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath