लखनऊ , 29 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य जिलों में सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता के मुताबिक, दिन में बादल घिरेंगे और अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, गोरखपुर का 22़ 6 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री और इलाहाबाद का 22़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath