जिंदल, कोड़ा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को उद्योगपति नवीन जिंदल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री दासारि नारायण राव, पूर्व कोयला सचिव एच.सी. गुप्ता और अन्य के खिलाफ कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में यहां एक अदालत में आरोप पत्र दाखिल किए।

आरोप पत्र विशेष न्यायाधीश भरत पाराशर के समक्ष दाखिल किया गया। न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई गुरुवार के लिए तय कर दी। गुरुवार को अदालत आरोप पत्र पर विचार करेगी।

सीबीआई ने जिंदल, कोड़ा, गुप्ता और छह अन्य व्यक्तियों और पांच कंपनियों को मामले में आरोपी बनाया है।

सीबीआई ने इन सभी पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की विभिन्न प्रावधानों के तहत औपचारिक रूप से आरोपित किया है।

यह मामला झारखंड के अमरकोंडा मुरगादांगल कोयला खंड जिंदल स्टील और गगन स्पांज को आवंटित करने से संबंधित है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493