नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। सफदरजंग अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर को महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि स्पोर्ट्स इंजुरी सेंटर में कार्यरत नवल भाटिया को बुधवार को 24 वर्षीय डाटा एंट्री ऑपरेटर को ‘अनुचित तरीके से छूने’ के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
यह घटना सात अप्रैल की है।
पुलिस ने बताया कि महिला ने 25 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने कहा कि उसे पुरुष मरीजों के निजी अंगों को छूने के लिए मजबूर किया गया, जब उसने डॉक्टर की हरकत का विरोध किया, तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी गई।
अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक राजपाल ने आईएएनएस को बताया कि महिला को अनुबंध पर रखा गया था।
उन्होंने बताया, “हमने डॉक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।”
dharmpath.com dharmpath