लखनऊ , 30 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में गुरुवार को एक युवक ने कथिततौर पर अपनी मां, बहन व भाभी को गोली मार दी। इस हमले में बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मां तथा भाभी की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कांड के बाद से ही आरोपी युवक फरार है।
पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरनगर के भोपा में गुरुवार को मोहसिन नाम के एक युवक अपने परिवार के सदस्यों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इसके बाद से वे फरार हो गया। गोली लगने से बहन रेशमा की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी भाभी शहजाना व मां शाहिदा की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस का कहना है कि हत्याकांड की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। परिवार के और लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि मोहसिन का भाभी से दो दिन पहले विवाद हुआ था। पूछताछ जारी है, जल्द ही हत्याकांड की असल वजह सामने आएगी।
dharmpath.com dharmpath