तमिलनाडु में हड़ताल का असर नहीं

चेन्नई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। परिवहन संगठनों द्वारा बुलाए गए देशव्यापी हड़ताल का गुरुवार को तमिलनाडु में असर नहीं हुआ है और यहां जनजीवन सामान्य बना हुआ है।

राज्य सरकार की बसें आम दिनों की तरह ही संचालित हो रही हैं, जबकि कुछ निजी बसें और ऑटो रिक्शा सड़कों से दूर हैं।

पुलिस के मुताबिक, हड़ताल से जुड़ी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।

परिवहन यूनियनों ने केंद्र सरकार प्रस्तावित सड़क परिवहन तथा सुरक्षा विधेयक, 2014 के खिलाफ 24 घंटे की हड़ताल बुलाई है। इस विधेयक के अंतर्गत यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर कड़े दंड का प्रावधान किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493