पेस-स्टेपानेक बीएमडब्ल्यू ओपन से बाहर

म्यूनिख, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के उनके जोड़ीदार राडेक स्टेपानेक गुरुवार को बीएमडब्ल्यू ओपन के पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार गए।

पेस और स्टेपानेक की जोड़ी को टूर्नामेंट की शीर्ष वरीय जोड़ी आस्ट्रेलिया के एलेक्जेंडर पेया और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस ने सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से हराया।

एमटीटीसी इफिटोस के क्ले कोर्ट पर यह मैच 54 मिनट चला।

पेया और सोआरेस ने इस जीत के साथ पेस और स्टेपानेक के साथ मुकाबलों में 2-2 की बराबरी कर ली है।

क्ले कोर्ट पर हालांकि इन जोड़ीदारों की पहली भिड़ंत थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493