मप्र में गर्मी बढ़ी

भोपाल, 1 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बादल घिरने तथा कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में शुक्रवार को मौसम का मिजाज तल्ख है। तेज धूप निकली हुई है और गर्म हवाएं चल रही हैं। बढ़ती गर्मी आम जनजीवन पर असर डाल रही है। गर्मी बढ़ने से सड़कों पर लोगों की चहल पहल कम हो गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटों में रीवा, सागर, शहडोल तथा जबलपुर संभागों में कहीं-कहीं बौछार पड़ने के आसार हैं।

इधर, शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25़ 4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24़ 6 डिग्री, ग्वालियर का 25 डिग्री और जबलपुर का 27 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42़ 2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 41़ 9 डिग्री, ग्वालियर का 42़ 4 डिग्री और जबलपुर का 40़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493