चेन्नई, 1 मई (आईएएनएस)। कमल हासन अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उत्तम विलेन’ के शुक्रवार सुबह (आज) तमिलनाडु में मॉर्निग शो रद्द कर दिए जाने से इसकी रिलीज को लेकर स्थिति अस्पष्ट बनी हुई है।
मॉर्निग शो, फिल्म निर्माताओं और इसमें पैसा लगाने वालों के बीच पैसे संबंधी कुछ दिक्कतों के चलते रद्द किए गए।
पूरे राज्य में इसके मॉर्निग और मैटिनी (अपराह्न्) शो रद्द हैं।
‘उत्तम विलेन’ की युनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म निर्माओं और इसमें पैसा लगाने वालों के बीच बातचीत चल रही है। फिल्म शाम में रिलीज होने की संभावना है।”
कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी फिल्म के शो रद्द कर दिए गए।
रमेश अरविंद निर्देशित ‘उत्तम विलेन’ में कमल हासन आठवीं सदी के रंगकर्मी और आधुनिक जमाने के सुपरस्टार की दोहरी भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath