आईएएस अधिकारी हत्या की साजिश में गिरफ्तार

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शहर के एक उद्योगपति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हरियाणा कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव कुमार को दो शौकत पाशा और दो निशानेबाजों -तौफीक और मन्ना- के साथ गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार भी जब्त किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “संजीव कुमार को एक उद्योगपति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जो कि उसका दोस्त और नजदीकी सहयोगी भी है। यह साजिश तिहाड़ जेल में रची गई, जब संजीव, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अभय चौटाला के साथ न्यायिक हिरासत में था।”

पुलिस ने कहा कि कुमार की योजना उद्योगपति को मारने की थी, जो उसका दोस्त है और इस उद्योगपति के साथ संजीव का संपत्ति विवाद भी हैं। उसने इस मामले में खुद को घायल करने और फिर जमानत पर जेल से बाहर आने की साजिश रची थी।

गौरतलब है कि 2013 में दिल्ली की एक अदालत ने गैरकानूनी तरीके से 3,000 से अधिक जूनियर शिक्षकों की भर्ती के मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, उनके बेटे अजय चौटाला और 53 अन्य आरोपियों को सजा सुनाई थी।

उस समय संजीव कुमार हरियाणा में प्राथमिक शिक्षा के निदेशक थे और अदालत ने उनकी गवाही पर भरोसा भी किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493