छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में महिला से लूट

होशंगाबाद (मध्य प्रदेश), 1 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के वातानुकूति डिब्बे में यात्रा कर रही एक महिला को तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट लिया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज कर रही है। लूट की वारदात मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले मे हुई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर से अमृतसर की ओर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक महिला भिलाई से भोपाल के लिए वातानुकूलित डिब्बा बी एक में यात्रा कर रही थी। शुक्रवार सुबह जब रेलगाड़ी बैतूल और इटारसी के बीच थी, तब तीन बदमाश डिब्बे में घुस आए। बदमाशों ने महिला को हथियार दिखाकर धमकाया और उसके जेवरात सहित अन्य सामान लूट लिए।

इटारसी के जीआरपी थाने के प्रभारी कुलदीप खत्री ने आईएएनएस को बताया है कि छत्तीसगढ़ में लूट की वारदात हुई है। महिला कौन है, कहां की है और उसके साथ क्या हुआ, इस बात का खुलासा महिला के बयान दर्ज होने के बाद हो पाएगा। फिलहाल प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493