छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को

रायपुर, 1 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी की बैठक यहां 2 मई को होगी, जिसमें राष्ट्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मुलापल्ली रामचंद्रन, कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव बी.के. हरिप्रसाद, राष्ट्रीय सचिव तथा छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव भक्त चरणदास भाग लेंगे।

यहां के कांग्रेस भवन में 2 मई को दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारियों, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्षों, महामंत्रियों तथा सचिवों की बैठक होगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ नेताओं की इस बैठक के लिए राज्यसभा सदस्य मोहसिना किदवई, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री चरणदास महंत, सांसद ताम्रध्वज साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष परसराम भारद्वाज, प्रदेष कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रवींद्र चौबे, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, विधायक दल की उपनेता डॉ. रेणु जोगी, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला, विधायक दल के सचेतक लखेश्वर बघेल इन वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

दोनों ही बैठकों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेताप्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव की उपस्थिति में कांग्रेस के राष्ट्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मुलापल्ली रामचंद्रन सदस्यता अभियान तथा कांग्रेस संविधान के अनुरूप चुनाव कराए जाने पर मार्गदर्शन देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493