बिहार : सड़का दुर्घटना में 3 बारातियों की मौत

पटना, 2 मई (आईएएनएस)। पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र में शनिवार को तड़के एक स्कॉर्पियो के पेड़ से टकरा जाने के कारण वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

धनरूआ के थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि बारातियों से भरी एक स्कॉर्पियो पटना के गायघाट से गया की ओर जा रही थी तभी बरेनी गांव के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और स्कॉर्पियो सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

उन्होंने बताया, “घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सभी मृतक गायघाट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493