बिहार : बस विद्युत तार की चपेट में आई, 2 मरे

बेतिया, 2 मई (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को एक यात्री बस बिजली के तार के संपर्क में आ गई, जिससे बस की छत पर सवार दो बारातियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि सात अन्य बुरी तरह झुलस गए।

पुलिस के अनुसार, बस पर सवार होकर कुछ बाराती नौतन से लौकहा वापस लौट रहे थे। बस की छत पर भी कई बाराती बैठे थे। इस दौरान बेतिया के संत जेवियर स्कूल के पास बस बिजली के तार के संपर्क आ गई।

इस घटना में बस की छत पर बैठे अलाउद्दीन मियां और विश्वमोहन प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बेतिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना में बस भी पूरी तरह जल गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493