प्रो. राव को जापान सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। शिक्षाविदों, राजनीतिज्ञों और सैन्य अधिकारियों को प्रदान किया जाने वाला जापान सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑडर ऑफ द राइजिंग सन, गोल्ड एंड सिल्वर स्टार’ प्रो. सी. एन. आर. राव को प्रदान किया जाएगा।

उन्हें यह पुरस्कार भारत और जापान के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शैक्षिक आदान-प्रदान और आपसी समझ बढ़ाने में उनके योगदान के लिए दिया गया है। वे करीब 70 मानद डाक्टरेट उपाधियां प्राप्त कर चुके हैं और भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न भी उन्हें मिल चुका है।

प्रो. सी. एन. आर. राव एक राष्ट्रीय अनुसंधान प्रोफेसर, लीनस पॉलिंग और अत्याधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए जवाहर लाल नेहरू केन्द्र, बेंगलुरू के मानद अध्यक्ष हैं, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा समर्थित स्वायत्त संस्थान है। राव ने भारत और विश्व में विज्ञान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493