दिल्ली में धूप निकली

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “दिल्ली में रविवार को आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 53 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से थोड़ा कम 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493