रियो डी जनेरियो, 4 मई (आईएएनएस)। बोटाफोगो पर फाइनल राउंड में कुल 3-1 की जीत के साथ वास्को डा गामा ने 23वीं बार रियो डी जनेरियो स्टेट चैम्पियनशिप जीत ली।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वास्को ने रविवार को मराकाना स्टेडियम में हुए फाइनल राउंड के दूसरे चरण के मुकाबले में बोटाफोगो को 2-1 से मात दे दी।
इससे पहले, पिछले सप्ताह पहले चरण के फाइनल मुकाबले में वास्को 1-0 से जीता था।
सांतोस ने भी अपने घरेलू स्टेजियम विला बेलमिरो में हुए फाइनल राउंड के दूसरे चरण के मुकाबले में पालमीरास को पेनाल्टी शूटआउट में 6-4 से हराकर साओ पाउलो स्टेट चैम्यिनशिप 21वीं बार अपने नाम कर लिया।
फाइनल राउंड के पहले चरण का मैच पालमीरास 1-0 से जीतने में सफल रहा था, लेकिन दूसरे चरण में मिली बड़ी हार के कारण उसे खिताब गंवाना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath