पाकिस्तान में पहली सौर परियोजना शुरू

इस्लामाबाद, 5 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान की पहली सौर परियोजना का मंगलवार को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ बहावलपुर शहर के कायद-ए-आजम सौर पार्क (क्यूएएसपी) में औपचारिक रूप से उद्घाटन किया।

‘डॉन ऑनलाइन’ के मुताबिक, क्यूएएसपी को 1,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन करने के लिए तैयार किया गया है।

क्यूएएसपी की पहली इकाई का पिछले महीने जांच परीक्षण किया गया था और इसे सफलता प्राप्त हुई थी। इससे उत्पादित बिजली की नेशनल ग्रिड प्रणाली को आपूर्ति की गई।

इससे पहले, पार्क के बुनियादी ढांचे का निर्माण किया गया था, जिसमें चारदीवारी, इमारतें और सड़के ं शामिल हैं, जबकि नजदीक की नहर से यहां पानी की आपूर्ति की जा रही है।

सौर पार्क के 100 मेगावाट की क्षमता वाले पहले चरण का निर्माण कार्य पिछले साल शुरू किया गया था।

सौर पार्क की दूसरी इकाई से 300 मेगावाट और तीसरी इकाई से 600 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।

इन दोनों इकाइयों का उद्घाटन पिछले महीने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री शरीफ द्वारा संयुक्त रूप से इस्लामाबाद में किया गया था।

अगले साल की शुरुआत में दूसरे चरण के पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद तीसरे चरण पर काम किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493