लोकसभा सत्र के विस्तार की संभावना

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। लोकसभा के वर्तमान सत्र को विस्तारित करने की संभावना है। केंद्र सरकार में मौजूद सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो सत्र को आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन इस बारे में अभी तक किसी औपचारिक प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हुई है।

नाम जाहिर न करने की शर्त पर मंत्री ने कहा, “सदन की कार्यवाही के आधार पर हम सत्र का विस्तार कर सकते हैं। लेकिन इसपर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है।”

उन्होंने कहा, “लोकसभा की तीन दिनों की कार्यवाही अभी बाकी है।”

संसद का बजट सत्र 23 फरवरी को शुरू हुआ था। 20 मार्च को पूरे एक महीने के लिए इसे स्थगित कर दिया गया था।

वहीं इस दौरान राज्यसभा का सत्रावसान कर दिया गया था और इसका ताजा सत्र 23 मार्च से बुलाया गया, जो 13 मई तक चलेगा।

इसी बीच, लोकसभा का सत्र 20 अप्रैल को फिर से शुरू हुआ, जो आठ मई को समाप्त होगा।

विवादित भूमि अधिग्रहण विधेयक, भूमि सीमा समझौता विधेयक, किशोर न्याय संशोधन विधेयक तथा काला धन विधेयक जैसे महत्वपूर्ण विधेयक लंबित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493