‘इतना करो ना मुझे प्यार’ में रॉनी लाएगा तूफान

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। धारावाहिक ‘इतना करो ना मुझे प्यार’ में रॉनी की भूमिका निभा रहे अभिनेता रुशद राणा इसमें नील (रोनित रॉय) और रागिनी (पल्लवी जोशी) की जिंदगी में तूफान लाएंगे।

सेट से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, धारावाहिक में यह सच सामने आ चुका है कि रॉनी, सुहानी (पलक जैन) का जैविक पिता है। रॉनी आगे दावा करेगा कि सुहानी की मां रुपाली (मिहिका वर्मा) जब गर्भवती हुई, तो उसका उससे व नील दोनों से संबंध था।

यह भी खुलासा होगा कि नील का रुपाली से रिश्ता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493