अमेरिका : डेमोक्रेट दावेदारों में हिलेरी मजबूत

वॉशिगंटन, 6 मई (आईएएनएस)। क्लिंटन फाउंडेशन और बतौर विदेश मंत्री निजी ईमेल के इस्तेमाल से संबंधित सवालों का सामना कर रहीं हिलेरी क्लिंटन ने लोकप्रिय डेमोक्रेट नेता के रूप में राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व एकबार फिर अपनी उम्मीदवार को लेकर दावेदारी पेश की है। जबकि रिपब्लिकन की तरफ से अभी कोई नेता उभर कर सामने नहीं आया है।

वॉशिगंटन, 6 मई (आईएएनएस)। क्लिंटन फाउंडेशन और बतौर विदेश मंत्री निजी ईमेल के इस्तेमाल से संबंधित सवालों का सामना कर रहीं हिलेरी क्लिंटन ने लोकप्रिय डेमोक्रेट नेता के रूप में राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व एकबार फिर अपनी उम्मीदवार को लेकर दावेदारी पेश की है। जबकि रिपब्लिकन की तरफ से अभी कोई नेता उभर कर सामने नहीं आया है।

न्यूयार्क टाइम्स/सीबीएस न्यूज द्वारा किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, कई सप्ताह से उनकी नीतियों को लेकर किए जा रहे सवालों के बावजूद अमेरिकियों की नजर में पूर्व प्रथम महिला सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार बनती दिख रही हैं।

10 डेमोक्रेट्स में करीब नौ का कहना है कि देश एक महिला राष्ट्रपति को चुनने को तैयार है, जबकि रिपब्लिकन में जहां उम्मीदवारों की संख्या बढ़ रही है, उस अनुपात में किसी के प्रति स्पष्ट समर्थन नजर नहीं आया है।

आधे से अधिक मतदाना लुसियाना के भारतवंशी गवर्नर बॉबी जिंदल के बारे में ज्यादा नहीं जानते, जो कि चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा अभी नहीं की है।

85 फीसदी डेमोक्रेट मतदाता हिलेरी को वोट देने पर विचार कर रहे हैं, वहीं हिलेरी राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेट दावेदारों में शीर्ष पर हैं।

उपराष्ट्रपति जो बिडेन हिलेरी के बाद दूसरे स्थान पर हैं। उनके पीछे मेसाचुसेट्स से सीनेटर एलिजाबेथ वारेन हैं, जबकि आधे से अधिक डेमोक्रेट मतदाता वारेन के बारे में कोई राय नहीं बना पा रहे।

अधिकांश डेमोक्रेट मतदाता सीनेटर बर्नी सैंडर्स के बारे में ज्यादा नहीं जानते, जिन्होंने पिछले सप्ताह अपनी दावेदारी की घोषणा की थी, लेकिन 23 फीसदी उन्हें वोट देने पर विचार कर रहे हैं।

डेमोक्रेट में अधिकांश हिलेरी को वोट करना चाहेंगे, जबकि 69 फीसदी चाहते हैं कि उन्हें डेमोक्रेट के अन्य उम्मीदवारों से कड़ी टक्कर मिले।

इस बीच, पंजीकृत 78 फीसदी मतदाताओं की राय है कि अमेरिका एक महिला राष्ट्रपति को चुनने के लिए तैयार है। यह राय 61 फीसदी रिपब्लिकन, 89 फीसदी डेमोक्रेट और 78 फीसदी निर्दलीयों की भी है।

रिपब्लिकन उम्मीदवारों में सीनेटर मार्को रूबियो, अर्कासस के पूर्व गवर्नर माइक हकाबी और फ्लोरिडा के पूर्व गवर्नर जेब बुश हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493