नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। फ्रांस के रक्षा मंत्री एलई द्रियान ने बुधवार को नई दिल्ली में भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने इस दौरान 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद पर चर्चा की।
यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों रक्षा मंत्रियों ने संबंधित विषय पर अंतर-सरकारी समझौते के मुताबिक शीघ्र निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए इसके तौर-तरीकों पर चर्चा की।
बयान के अनुसार, दोनों पक्षों में तय हुआ है कि समयबद्ध ढंग से कार्य का ब्योरा निश्चित करने के लिए एक टीम का गठित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान जारी किए गए संयुक्त वक्तव्य में अन्य बातों के साथ ही अंतर-सरकारी करार के तहत 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की बात भी शामिल थी।
dharmpath.com dharmpath