बिहार में तेज धूप

पटना, 7 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह आसमान साफ है और तेज धूप निकली है। इधर, मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक मौसम में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना से इंकार किया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के सहायक निदेशक आर. के. गिरी ने बताया कि पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। कड़ी धूप के साथ गर्मी बरकरार रहेगी। दो दिन बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं।

प्रदेश के अन्य शहरों, भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 23.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, गया का 43.1 डिग्री और पूर्णिया का 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493