मप्र में कड़ी धूप, तेज हुआ गर्मी का असर

भोपाल, 7 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेज हो गया है, जिसने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी भोपाल सहित सभी क्षेत्रों में गुरुवार को कड़ी धूप निकली है और बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में भी वृद्धि हुई है। वहीं, अगले 24 घंटे मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

राज्य में गुरुवार को आसमान साफ है और तेज धूप के साथ गर्म हवाओं का असर बना हुआ है, अधिकांश स्थानों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इस वजह से लोग दोपहर के वक्त घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों में तापमान और वृद्धि की संभावना है और राजधानी में बादल घिरने के आसार हैं तथा धीमी हवाएं चलेंगी।

भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम 24़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।

अन्य शहरों इंदौर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23़ 4 डिग्री, ग्वालियर का 25़ 3 डिग्री और जबलपुर का 25़ 5 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में मई के पहले सप्ताह में तापमान में वृद्धि हुई है और भोपाल की तरह अन्य स्थानों में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। बुधवार को इंदौर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 44 डिग्री और जबलपुर का 41़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493