काठमांडू, 7 मई (आईएएनएस)। अखिल विश्व गायत्री परिवार नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में तबाह हुए गांवों एवं स्कूलों को गोद लेकर उसे विकसित करेगा। पुनर्वास की योजना पर चर्चा के लिए गायत्री परिवार के प्रमुख डा.प्रणव पण्ड्या के नेतृत्व में एक दल गुरुवार को काठमांडू पहुंचा।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख एवं देसंविवि के कुलाधिपति डा.प्रणव पण्ड्या, शांतिकुज के व्यवस्थापक गौरीशंकर शर्मा एवं देसंविवि के प्रतिकुलपति डा. चिन्मय पण्ड्या नेपाल में गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे आपदा का निरीक्षण किया एवं पुनर्वास में विशिष्ट भूमिका सम्पादित करने के लिए नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री के.पी.ओली, एवं मुख्य सचिव लीलामणि पौडियाल से विशेष चर्चा की।
डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि नेपाल सरकार के साथ मिलकर पुनर्वास के लिए गांव एवं स्कूलों को गोद लेने और उन्हें विकसित करने का कार्य गायत्री परिवार करेगा। इसके लिए सचिव स्तर से बातचीत चल रही है।
गौरीशंकर शर्मा ने नेपाल वासियों से कहा कि इस आपदा की घड़ी में समूचा गायत्री परिवार का स्नेह, अपनत्व, राहत पूरे नेपाल के नवनिर्माण के लिए है।
इसके बाद अखिल विश्व गायत्री परविार की ओर से नेपाल प्रहरी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान, महाराजगंज में बनाया गया आपदा राहत बेस केम्प का निरीक्षण भ्रमण किया। नेपाल पुलिस के ए.आई.डी.जी.पी. राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने अतिथियों का स्वागत किया और आपदा व्यवस्थापन और पुनर्निर्माण कार्य के साथ मिलकर काम करने की बात कही।
दल ने इसके अलावा भक्तपुर एवं सिंधुपाल चौक का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया।
प्रवास में पूर्व उपप्रधानमंत्री के. पी.औली, एल. एम. पौडियाल नेपाल के मुख्य सचिव, जया एम खनल सचिव उद्योग मंत्रालय, राजेन्द्र सिंह भण्डारी एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल पोलिस, रूद्र प्रसाद बसयाल डीएसपी, युवराज धिमरे नेपाल में मीडिया प्रमुख से विशेष मुलाकात एवं चर्चा हुई।
dharmpath.com dharmpath