लंदन, 8 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि एकदिवसीय टीम के मौजूदा कप्तान इयोन मोर्गन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में खेलते हुए एक बल्लेबाज के तौर पर निखरे हैं।
लंदन, 8 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि एकदिवसीय टीम के मौजूदा कप्तान इयोन मोर्गन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में खेलते हुए एक बल्लेबाज के तौर पर निखरे हैं।
मोर्गन अभी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं और गुरुवार को मुम्बई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब टीम के खिलाफ 28 गेंदों पर 63 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।
इंग्लिश टीम आयरलैंड के साथ एकदिवसीय सीरीज खेलने वाली है और मोर्गन इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इस सीरीज के लिए जेम्स टेलर को कमान सौंपी गई है।
पीटरसन मानते हैं कि इंग्लैंड के लिए आयरलैंड के खिलाफ खेलने से ज्यादा फायदा मोर्गन को आईपीएल में हो रहा है।
बकौल पीटरसन, “वह इंग्लैंड के कप्तान हैं। हर कोई रन बनाना चाहता है। व्यक्तिगत तौर पर यह उनके लिए शानदार अनुभव होगा और यह इंग्लैंड के लिए भी फायदेमंद रहेगा।”
“आपके पास कुछ ऐसे लोग होने चाहिए जो तेज पारियां खेल सकें। विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ कई लोगों ने ऐसी पारियां खेलीं। मोर्गन इंग्लैंड के लिए भविष्य हैं और उन्हें मिलने वाले हर एक अनुभव से सीधा टीम को फायदा पहुंचेगा।”
मोर्गन को एलिस्टर कुक को हटाए जाने के बाद विश्व कप के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन यह अनुभव उनके लिए बेहद खराब रहा था। उनकी देखरेख में टीम अंतिम-8 में भी नहीं पहुंच सकी थी।
पीटरसन मानते हैं कि आयरलैंड के खिलाफ खेलने से अच्छा है कि मोर्गन जैसे खिलाड़ी शेन वॉटसन, क्रिस मोरिस, प्रवीण ताम्बे जैसे माहिर खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहे हैं, इससे उन्हें अधिक फायदा होगा।
dharmpath.com dharmpath