सिलीगुड़ी, 8 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तरी दोआर क्षेत्र में एक यात्री रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि हादसा गुरुवार रात अलीपुरद्वार जिले के मदारीहाट और हाशीमारा के बीच पूर्बा खरबाड़ी इलाके में हुआ। उस दौरान हाथियों का एक झुंड रेल पटरी पार कर रहा था।
अलीपुरद्वार मंडल के वाणिज्य रेल प्रबंधक (डीसीआरएम) आलोकनंदा सरकार के अनुसार, रात करीब 9.50 बजे अलीपुरद्वार-सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस ने चार हाथियों में से एक को टक्कर मार दी।
हाथी की मौके पर ही मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath