श्रीनगर, 8 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्की से सामान्य बारिश होने की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएश को बताया, “हमें राज्य के कुछ स्थानों पर अगले 48 घंटों में गरज के साथ हल्की से सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित हो सकता है और जिस वजह से जम्मू एवं कश्मीर में बारिश हो सकती है।”
मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से राज्य 10 मई से 14 मई तक प्रभावित होगा।
अधिकारी ने कहा, “इस दौरान दिन के समय तापमान में हल्की गिरावट रहेगी, जबकि रात के समय तापमान में वृद्धि होगी।”
श्रीनगर में शुक्रवार सुबह हल्की धूप निकली। इस दौरान यहां न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, “पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान सात और 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”
लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में शुक्रवार को तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू में रात के समय न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर में एक उष्णकटिबंधीय तूफान है, जिसकी वजह से भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में बारिश और बर्फबारी होती है।
dharmpath.com dharmpath