बिहार : कोयले लदी मालगाड़ी की 20 बोगियां हुईं बेपटरी

सासाराम, 8 मई (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले के कुम्हउ रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को एक मालगाड़ी की 20 बोगियां बेपटरी हो गईं, जिससे गया-मुगलसराय रेलखंड पर रेलों का परिचालन बाधित हो गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सासाराम स्टेशन प्रबंधक अरविंद कुमार ने आईएएनएस को बताया कि कुम्हउ रेलवे स्टेशन के समीप पोल संख्या 581/1ए से 580/29 के बीच कोयले से लदी एक मालगाड़ी की 20 बोगियां बेपटरी हो गईं। इस घटना के बाद गया-मुगलसराय रेलखंड पर आवागमन रोक दिया गया है। इस दुर्घटना में मालगाड़ी की कई बोगियां एक-दूसरे पर चढ़ गई हैं।

रेलवे के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त पटरी को दुरुस्त करने में कम से कम छह से आठ घंटे का समय लगने की संभावना है। सासाराम रेलवे स्टेशन से रेल कर्मचारियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है तथा मुगलसराय से रेल अधिकारियों और विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493