फिर एक बार, कैमरन सरकार : मोदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन के आम चुनाव में डेविड कैमरन को कंजरवेटिव पार्टी की जीत पर बधाई दी।

मोदी ने ट्वीट किया, “बधाई हो डेविड कैमरन, फिर एक बार, कैमरन सरकार! मेरी ओर से शुभकामनाएं।”

सभी अनुमानों और अटकलों को धता बताते हुए कैमरन की कंजरवेटिव पार्टी ने शुक्रवार को 650 सदस्यों वाले हाउस ऑफ कॉमन में बहुमत हासिल कर लिया है। गुरुवार को हुए ब्रिटेन के आम चुनाव में कैमरन की पार्टी ने 326 सीटों पर जीत दर्ज की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493