रूस का विजय दिवस परेड शुरू

मॉस्को, 9 मई (आईएएनएस)। रूस के वार्षिक विजय दिवस परेड का शनिवार को मॉस्को में शुभारंभ हुआ। इस साल देश 1945 में नाजी जर्मनी के आत्मसमर्पण की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है।

समाचार एजेंसी ‘तास’ के मुताबिक, यह परेड मॉस्को के लाल चौक पर शुरू हुआ।

दूसरे विश्व युद्ध में रूस की जीत के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष इस परेड का आयोजन किया जाता है।

इस परेड में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग, भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून शामिल हुए।

इस परेड का नेतृत्व थल सेनाओं के कमांडर, कर्नल जनरल ओलेग सालुकोव ने किया।

इस तरह की सैन्य परेडों का छोटे स्तर पर देश के अन्य शहरों में भी आयोजन किया गया, जिसमें क्रीमिया का सेवास्तपॉल, पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्सक और लुहांस्क शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493