अधिकारियों ने बताया कि इन प्राथमिक केंद्रों के निर्माण के बाद 50 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा और साथ ही प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हो सकेंगी।
शासन की विज्ञति के मुताबिक, नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को जिला योजना का हिस्सा बनाया गया था जिसे सरकार ने अब मंजूरी प्रदान कर दी। अधिकारियों ने बताया कि अमेठी में पहला उपकेंद्र गौरीगंज के जेठू मवई में बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 98.43 लाख की लागत से पीएचसी का निर्माण होगा। इसके जिए यूपीपीसीएल को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
शासन ने इसके लिए 49.21 लाख का बजट आवंटित कर दिया है। दूसरा केंद्र जामो के दखिनवारा में बनेगा। इसके लिए भी इतना ही बजट आवंटित किया गया है। यूपीपीसीएल को इसके लिए भी कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है।
तीसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैंठा में खोला जाएगा। इसके लिए आवास विकास परिषद प्रतापगढ़ को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। इसके लिए 49.21 लाख रुपये बजट के रूप में जारी कर दिए गए हैं।
शासन ने इन सभी उपकेंद्रों को इसी वर्ष पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath