नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूप निकली और मौसम गर्म रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 26.2 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 34 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath