सलमान खान की जमानत के विरोध में उठे स्वर

लखनऊ, 10 मई (आईएएनएस/आईपीएन)। हिट एंड रन मामले में सलमान खान को मिली जमानत न ही कुछ राजनेताओं को पच रही है और न ही सामाजिक कार्यकर्ताओं को। जहां भाजपा सांसद साध्वी प्राची ने सलमान के धर्म को मुद्दा बनाते हुए जमानत दिए जाने पर सवाल खड़े किए। वहीं रविवार को राजधानी लखनऊ में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर एकत्र होकर सलमान की जमानत और क्रिमिनल कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट का विरोध किया।

इस विरोध में शामिल आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने इस एक्ट को ब्रिटिशकालीन और अनुपयोगी करार दिया। उन्होंने कहा कि इस एक्ट के भय से न्यायपालिका की तमाम सच्चाइयां सामने नहीं आ रही हैं और अंदरखाने के कई गलत आचरण लोग डर के कारण नहीं कह पा रहे हैं।

आईपीएस ने कहा कि हाल में सलमान खान के मामले में बंबई उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत के बाद तमाम लोग बहुत खुल कर बहुत कुछ कहना चाह रहे हैं पर इसी कानून के डर के कारण नहीं कह पा रहे हैं।

ठाकुर ने कहा कि न्यायपालिका की सच्चाई को सामने लाकर उसमे आवश्यक सुधार के लिए नितांत जरुरी है कि कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट एक्ट समाप्त किया जाए। साथ ही इन लोगों ने सलमान खान मामले में दी गयी जमानत के प्रति अपनी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सर्वोच्च न्यायालय को इसे रद्द करने के लिए प्रत्यावेदन भेजा।

इस विरोध प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर, देवेन्द्र दीक्षित, त्रिपुरेश त्रिपाठी, शरद मिश्रा, राकेश शर्मा, हयात कादरी, संदीप सिंह आदि शामिल रहे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493