जम्मू, 11 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में सोमवार को एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसमें उस पर सवार 20 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उधमपुर जिले के मरोठी में हुई। यह जगह जम्मू से 100 किलोमीटर दूर है।
जम्मू के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना स्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है। बस बादरस जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हुई।”
उधमपुर-डोडा रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सुरिदर गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि वह राहत एवं बचाव कार्य देखने स्वयं दुर्घटनास्थल पर गए।
dharmpath.com dharmpath