कंगना के प्रति मेरा नजरिया बदला है : इमरान

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान ‘कट्टी बट्टी’ फिल्म में कंगना रनौत के साथ काम कर रहे हैं। वह कहते हैं कि खुद को निखारने के लिए प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करना जरूरी है।

इमरान ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “मेरा मानना है कि आप और आपका काम तब ज्यादा सुधरता है, जब आप प्रतिभाशाली व मेहनती लोगों के साथ काम करते हैं।”

‘कट्टी बट्टी’ इमरान और कंगना की साथ में पहली फिल्म होगी।

इमरान ने कहा, “आपको प्रतिभावान और अपने काम में माहिर लोगों के साथ काम करना होगा, क्योंकि यह चीज आप में और ज्यादा मेहनत करने एवं अपना सर्वश्रेष्ठ देने का आत्मविश्वास जगाती है।”

इमरान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना की खुले दिल से तारीफ करते हैं।

उन्होंने कहा, “वह कमाल की अदाकारा हैं। अपने किरदार एवं अभिनय पर बहुत मेहनत करती हैं, जिसका मैं अनादर नहीं कर सकता। उनके साथ काम करने के दौरान उनके प्रति मेरा नजरिया बहुत बदला है।”

निखिल आडवाणी निर्देशित ‘कट्टी बट्टी’ एक प्रेम कहानी है। फिल्म सितंबर में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493