व्हिसलब्लोअर संरक्षण पर विधेयक लोकसभा में पेश

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा मामले को व्हिसलब्लोअर संरक्षण अधिनियम के दायरे से बाहर रखने के लिए सोमवार को लोकसभा में एक संशोधन विधेयक पेश किया।

इस अधिनियम का उद्देश्य भ्रष्टाचार के मामलों के उजागर करने वाले लोगों की पहचान गोपनीय रखने एवं उन्हें सुरक्षा मुहैया कराना है।

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह संशोधन विधेयक पेश किया।

इस व्हिसलब्लोर संरक्षण (संशोधन) विधेयक-2015 के जरिए लाए गए संशोधनों का उद्देश्य जानबूझकर किए गए ऐसे खुलासों के खिलाफ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है, जो देश की संप्रभुता एवं अखंडता को तथा राष्ट्र की सुरक्षा को प्रभावित करने वाला हो।

सरकार का जहां कहना है कि इस संशोधन विधेयक का उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा को मजबूत करना है, वहीं कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे अधिनियम को कमजोर करने वाला कदम बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493