गिरफ्तार आरोपी सट्टेबाजों को गुजरात ले जाएगा प्रवर्तन निदेशालय

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को हवाला और सट्टेबाजी गिरोह चलाने के आरोप में दो संदिग्ध सट्टेबाों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच के लिए उन्हें गुजरात के अहमदाबाद ले जाया जाएगा।

संदिग्ध सट्टेबाजों पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा संस्करण से जुड़े होने के आरोप हैं।

दिल्ली की एक अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर ईडी को सौंप दिया और ईडी को उन्हें 13 मई को अहमदाबाद की स्थानीय अदालत में पेश करने का निर्देश भी दिया।

मुक्य महानगर दंडाधिकारी संजय खनागवाल ने आरोपियों रितेश बंसल और अंकुश बंसल को ईडी की हिरासत में सौंपा।

ईडी ने दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया और उन पर हवाला के जरिए देश के अंदर और बाहर भी रुपये भेजने का आरोप लगाया है।

ईडी ने अदालत से कहा कि 800 करोड़ रुपयों का हवाला गिरोह चलाया जा रहा है, साथ ही ब्रिटिश वेबसाइट ‘बेटफेयर डॉट कॉम’ के जरिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में व्यापक ऑनलाइट सट्टेबाजी गिरोह का संचालन हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493