जलवायु परिवर्तन पर भोपाल में होगी संगोष्ठी

भोपाल, 11 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में अगले वर्ष होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ से पहले विभिन्न संगोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में राजधानी भोपाल में ‘क्लाइमेट चेंज अ-वे आउट’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन नवंबर में किया जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि महाकुंभ-2016 के सुअवसर पर विश्व को प्रबल वैचारिक संदेश देने के लिए चार विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी की जा रही है। इस संबंध में नवंबर 2015 में भोपाल में ‘क्लाइमेट चेंज अ-वे आउट’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि सांसद अनिल माधव दवे संगोष्ठी की आयोजन समिति के अध्यक्ष होंगे। समिति के संयोजक कार्यपालक संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) होंगे। समिति के अन्य सदस्यों का नामांकन अलग से किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493