दिल्ली : महिला को ईंट मारने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को दो सौ रुपये रिश्वत देने से मना करने पर एक महिला पर ईंट से हमला करने वाले दिल्ली यातायात पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त एम.के. मीणा ने आईएएनएस से कहा, “हेड कांस्टेबल सतीश चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है और तुगलक रोड पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।”

पीड़ित महिला ने मीडिया से कहा कि दो सौ रुपये रिश्वत देने से मना करने पर उस पुलिसकर्मी ने उन पर ईंट से हमला किया और उनका बांह मरोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493