भारत के पहले क्रिकेट विश्वकप विजय पर फिल्म 2016 तक

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्मकार संजय पूरन सिंह चौहान आईसीसी विश्व कप-1983 में भारत की पहली खिताबी जीत पर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष शुरू करेंगे।

फिल्म का शीर्षक हालांकि अब तक निर्धारित नहीं किया गया है।

फिल्म के निर्माता विष्णु वर्धन इंदौरी ने आईएएनएस से कहा, “हम अभी फिल्म के निर्माण की पूर्व तैयारियों में लगे हुए हैं। फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष की शुरुआत में शुरू हो सकती है। अभी मैं फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता और चूंकि यह एक ऐतिहासिक फिल्म है, हमें शूटिंग शुरू करने से पहले काफी तैयारियां करनी हैं।”

ऐसी खबरें हैं कि फिल्म की शूटिंग में कई विदेशी तकनीशियनों की मदद ली जा रही है। विष्णु वर्धन ने बताया कि फिल्म के मुख्य अभिनेता के लिए ऑडिशन जल्द ही लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, “अभी हम नहीं कह सकते कि हम किसी स्थापित अभिनेता के साथ इस फिल्म को बनाएंगे या किसी नवोदित अभिनेता के साथ। यह अन्य बातों पर निर्भर करेगा.. हम जल्द ही फिल्म के लिए ऑडिशन लेना शुरू करेंगे और उसके बाद ही हम तय करेंगे कि कौन किसका किरदार निभाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493