मप्र में बूंदाबांदी के आसार

भोपाल, 12 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बूंदाबांदी और हवाएं चलने से राज्य के तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के सभी संभागों के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के बीच बारिश होने या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

राज्य में बदलते मौसम के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24़ 4 डिग्री, ग्वालियर का ़24़ 4 डिग्री और जबलपुर का 27़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41़ 8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 40़ 6 डिग्री, ग्वालियर का 42़ 9 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 41़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493