श्रीनगर, 12 मई (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग रिसॉर्ट में मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से एक महिला पर्यटक की मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि महिला की पहचान शोभा बजाज के रूप में हुई है, जो राजस्थान की निवासी है। मंगलवार सुबह गुलमर्ग टूरिस्ट रिसॉर्ट पहुंचने के बाद वह अचेत हो गई थी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”
dharmpath.com dharmpath