बिहार : भूकंप के मद्देनजर स्कूलों में बुधवार से ही गर्मी छुट्टी

पटना, 12 मई (आईएएनएस)। भूकंप के मद्देनजर मंगलवार को बिहार के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में बुधवार से ही गर्मी छुट्टी करने का आदेश दिया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों को बताया, “भूकंप के मद्देनजर राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को बुधवार से ही गर्मी छुट्टी करने का आदेश दिया गया है।”

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विद्यालयों में दो-चार दिनों में गर्मी छुट्टी होने वाली थी। नीतीश ने कहा कि भूकंप के कारण विद्यालय खुले रहने पर भगदड़ की आशंका बनी रहेगी, इस कारण सरकार ने चार दिन पूर्व ही विद्यालयों को गर्मी छुट्टी करने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि भूकंप आने के बाद 48 घंटे तक ऑटर शॉक्स (रह-रह कर झटके) आने का खतरा बना रहता है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से सतर्क की अपील की।

उल्लेखनीय है कि बिहार के करीब सभी जिलों में लोगों ने मंगलवार को भूकंप के दो झटके महसूस किए। ताजा भूकंप से राज्य में आठ लोगों की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493