आईपीएस पारस्कर के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस की महिलाओं के खिलाफ अपराध शाखा ने एक अदालत में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया। उन पर 26 वर्षीय एक मॉडल से कथित तौर पर दुष्कर्म का आरोप है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आईपीएस अधिकारी सुनील पारस्कर (57) के खिलाफ बोरिवली महानगर दंडाधिकारी न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। जुलाई 2014 में उन पर एक मॉडल से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था।

महिला ने पारस्कर पर साल 2013 में छेड़छाड़ तथा यौन प्रताड़ना का भी आरोप लगाया था।

बीते साल जुलाई में मालवानी पुलिस थाने में पारस्कर के खिलाफ एक पुलिस अधिकारी द्वारा दुष्कर्म को लेकर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था।

महिला ने कहा था कि एक मामले के सिलसिले में साल 2012 में वह पारस्कर से मिली थी, जब वह उत्तीर जोन के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493